अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई....
- ग्राम भड़ा पिपलिया एवं प्रतापनगर में आबकारी की कार्रवाई,,,
- 07 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज,,,,
भारत सागर न्यूज/देवास। कलेक्टर महोदय देवास ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में एवं दबीश प्रभारी सु श्री राजकुमारी मंडलोई के नेतृत्व में आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है
जिसमें दिनांक 23.05.2025 को आबकारी की सयुंक्त टीम ने ग्राम भड़ा पिपलिया एवं देवास के प्रताप नगर में अल सुबह कार्यवाही की गई जिसमे चलित भट्टियों को नष्ट किया गया तथा जमीन में गड़े लाहन के ड्रमों को जे सी बी से खुदवाकर नष्ट किया गया साथ ही आसपास के जंगल,नाले में सर्चिंग की गई
जिसमे 04 पेटी देशी मदिरा प्लेन 70 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 2100 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया कुल 07 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए है,जप्त मदिरा एवं वाहन का मूल्य लगभग 239000 रुपये है ।
आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव डी पी सिंह,विजय कुचेरियादिनेश भार्गव ,कैलाश जामोद आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार दीपक आबकारी आरक्षक निकिता परमार,अरविंद जिनवाल ,आशीष , भगत सिंह,सनत कुमार सैनिक किशोर,अनिल चोहान,अनिल ,संजय शर्मा,केदार चौधरी सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।




Comments
Post a Comment