धर्मेंद्रसिंह राजपूत बने भाजपा राजोदा मंडल के सह कोषाध्यक्ष




भारत सागर न्यूज/देवास। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार तथा जिलाध्यक्ष रायसिंह सैंधव व विधायक मनोज चौधरी की सहमति से भाजपा राजोदा मंडल कार्यसमिति की घोषणा मंडल अध्यक्ष रवींद्रसिंह ठाकुर द्वारा की गई। 




इस समिति में छोटी चुरलाई के प्रतिष्ठित युवा कृषक एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा सम्मानित धर्मेंद्रसिंह राजपूत को सह कोषाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।



राजपूत की इस नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं एवं पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया।




उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र सिंह राजपूत राजनीति के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके सेवाभावी स्वभाव और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए यह नियुक्ति मंडल को और मजबूती प्रदान करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन