जिले में औद्योगिक भूखंडों का किया जाएगा आवंटन, विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट mpmsme.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं जानकारी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास, 05 मई 2025/ महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग, म.प्र. शासन द्वारा देवास जिले के औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक-1, औद्योगिक क्षेत्र उज्जैन रोड, देवास एवं औद्योगिक क्षेत्र ग्राम चापडा तहसील हाटपिपल्यिा में उपलब्ध औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया जाना हैं।
इसके लिए दिनांक 01 मई 2025 से विभागीय पोर्टल http://mptenders.gov.in/ पर एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट mpmsme.gov.in से भी प्राप्त की जा सकती हैं।




Comments
Post a Comment