महामना ट्रस्ट की वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न, दिसम्बर में होगा सर्व ब्राह्मण समाज का नि:शुल्क सामुहिक विवाह-

 


भारत सागर न्यूज/देवास। महामना पं. मदन मोहन मालवीय ट्रस्ट द्वारा आयोजित वार्षिक साधारण सभा का आयोजन  गौड ब्राह्मण समाज के माँ कैला देवी मंदिर प्रवचन हाल में सम्पन्न हुआ। 

इस महत्वपूर्ण आयोजन में ट्रस्ट के ओ.पी. दुबे और लोकेन्द्र व्यास ने सभा की जानकारी साझा की। साधारण सभा के मुख्य अतिथि के रूप में विजय पंडित (बाबा साहब), 




विशेष अतिथि कृष्णकांत नाईक, राधेश्याम दुबे, बालकृष्ण शर्मा सोनकच्छ उपस्थित थे। सभा की अध्यक्षता ट्रस्ट के चेयरमैन शिवनारायण पाठक ने की, जबकि स्वागत भाषण नरेन्द्र जोशी ने प्रस्तुत किया। बैठक का शुभारंभ पंडित महामना के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों एवं ट्रस्टियों का स्वागत अशोक शर्मा, सूरजमल दुबे, शैलेन्द्र जोशी, नरेन्द्र शर्मा, पं. मनोज व्यास, विशाल दुबे, 




विष्णु तिवारी, राजेन्द्र शर्मा, अरविंद जोशी, किशोर पाठक, पंकज पंडया, अमित शर्मा, पवन दुबे, राजेन्द्र पंड्या, सुभाष पंड्या, और राजेन्द्र शर्मा ने किया। सभा में सचिव  ओ.पी. दुबे ने वर्ष 2024-25 के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे ट्रस्टियों और 




समाजजनों ने सर्वानुमति से स्वीकार किया। इसके साथ ही 2025-26 के अनुमानित बजट का भी विवरण सभा के दौरान पेश किया गया। साधारण सभा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज का देवास में नि:शुल्क सामूहिक सम्मेलन आगामी दिसम्बर माह में आयोजित किया जाएगा। सभा का संचालन सचिन जोशी ने किया और आभार दिनेश दुबे ने माना।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन