मां चामुंडा मंडल का आयोजन बना प्रेरणा का स्रोत.....!




भारत सागर न्यूज/देवास-  विश्व योग दिवस के अवसर पर मां चामुंडा मंडल द्वारा पायनियर पब्लिक स्कूल, मुखर्जी नगर देवास में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और गणमान्य अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।




इस अवसर पर 13 नंबर वार्ड की पार्षद श्रीमती अकीला अजब सिंह ठाकुर और 12 नंबर वार्ड के पार्षद एवं पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष  राजेश यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मां चामुंडा मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा ने की।




योग सत्र का संचालन योग गुरु अजब सिंह ठाकुर द्वारा किया गया, जिन्होंने सरल और उपयोगी योगासन करवाते हुए उपस्थित लोगों को योग के महत्व से अवगत कराया। उनके निर्देशन में सभी प्रतिभागियों ने तन-मन की शांति और स्वास्थ्य लाभ का अनुभव किया।





कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया गया और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया गया। आयोजन के माध्यम से समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सार्थक प्रयास किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन