जूनियर व सीनियर राष्ट्रीय वूशु प्रतियोगिता के लिए चयन, ट्रायल में देवास के दो खिलाडिय़ों हुए चयनित.....

देवास के दो खिलाड़ी जूनियर व सीनियर राष्ट्रीय वूशु प्रतियोगिता के लिए चयनित......



भारत सागर न्यूज/देवास  देवास जिले के खेल प्रेमियों के लिए गर्व की बात है कि देवास के तुकोजीराव पवार स्टेडियम में वूशु प्रतियोगिता के चयन ट्रायल का आयोजन 7 व 8 जून 2025 को रखा गया। जिसमें मप्र के विभिन्न जिलों के लगभग 140 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता वूशु एसोसिएशन आफ इंडिया द्वारा बनाई गई। अद्धक कमेटी द्वारा सम्पन्न कराई गई। 


जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रेस क्लब पत्रकार संघ अध्यक्ष ललित शर्मा थे। अध्यक्षता रेकी मास्टर मीना राव ने की। विशेष अतिथि उपाध्यक्ष खुमान सिंह बैस थे। कार्यक्रम की शुरूआत बजरंग बली के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। उसके पश्चात राजीव चौहान द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से देवास की प्रतिभाओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का मौका मिलता है। मीना राव ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के आधार पर जिले के दो बच्चे पूर्णा उपाध्याय, क्षिप्रा व अक्षय चौधरी का चयन राष्ट्रीय वूशु प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 



ये खिलाड़ी 14 से 19 जून तक जयपुर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मप्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर वूशु कारपोरेशन जिला देवास जितेंद्र नागर, अशोक सिंह गौड, भावेश नीम, हर्ष चौहान, संयोजक शरद शुक्ल, खेल एवं युवक कल्याण विभाग देवास ब्लॉक समन्वयक युनुस खान, ग्रामीण युवा केंद्र खेल प्रभारी राजेश बराना, सरपंच विश्वास उपाध्याय क्षिप्रा, दिल्ली वल्र्ड पब्लिक स्कूल प्राचार्य इंद्रनील बनर्जी, कॉर्डिनेटर हेड सपना मैडम ने बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन राजीव चौहान ने किया। आभार छत्तीसगढ़ से पधारे निर्णायक रवि कुंडिया की ने माना।




देवास के खिलाड़ियों ने अपनी कुशल तकनीक, दृढ़ संकल्प और अनुशासन के बल पर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई। चयनित खिलाड़ियों में दोनों खिलाड़ी अब आगामी राष्ट्रीय वूशु प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन खिलाड़ियों ने पिछले कई महीनों से कठिन प्रशिक्षण लिया है और उनकी मेहनत रंग लाई है। खिलाड़ियों के चयन पर जिला वूशु संघ तथा खेल प्रेमियों ने बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि देवास जिले के लिए एक प्रेरणा है और निश्चित ही अन्य खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की दिशा में प्रोत्साहित करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन