"गांजे की खेप के साथ रंगे हाथों दबोचा गया तस्कर, क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता"




भारत सागर न्यूज/उज्जैन(संजय शर्मा )। उज्जैन पुलिस ने क्राइम ब्रांच का एक्शन गांजा तस्कर गिरफ्तार 1 किलो से अधिक गांजा बरपुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफतार किया है। 




जिसके पास से एक किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है। पुलिस इस मामले में अन्य गांजा तस्करों की तलाश कर रही है।उज्जैन पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है।कल भी पुलिस ने एक तस्कर को गिरफतार कर उसके पास से लाखों रुपए की एमडी ड्रग्स बरामद की थी।





इसी तरह आज फिर क्राइम ब्रांच पुलिस और जीवाजीगंज पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए भेरूगढ़ क्षेत्र से गरीब नवाज कालोनी में रहने वाले फिरोज नामक युवक को,

 


गिरफतार कर उसके पास से एक किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। जिसने पूछताछ में अन्य गांजा तस्करों के बारे में जानकारी दी है। जिसके आधार पर इन लोगों की तलाश की जा रही है।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन