विश्वकर्मा गुजराती सुतार समाज की बैठक: अवांछित ट्रस्ट चुनाव के खिलाफ बहिष्कार का लिया निर्णय...!
भारत सागर न्यूज/देवास। विश्वकर्मा गुजराती सुतार समाज, जिला देवास की एक अहम बैठक आज मधुबन गार्डन, मधुबन कॉलोनी में सम्पन्न हुई। इस बैठक में देवास जिले के समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में समाज के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने हेतु समिति गठन, संरक्षक पदों की नियुक्ति तथा समाज की समिति का विधिवत पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) कराए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
वर्तमान में समाज के कुछ व्यक्तियों द्वारा बनाए गए अवांछित ट्रस्ट के अंतर्गत प्रस्तावित चुनावों को अस्वीकार करते हुए, समाज के सभी सदस्यों ने एकमत से चुनाव का,
बहिष्कार करने का निर्णय लिया। साथ ही तय किया गया कि चुनाव स्थल पर शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस संदर्भ में जानकारी पूर्व समाज संरक्षक रमेशचंद्र विश्वकर्मा ने,
दी। बैठक के समापन पर समाज अध्यक्ष शंकर विश्वकर्मा ने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया।
.jpg)

.jpg)


Comments
Post a Comment