बरोठा शाखा के उप प्रबंधक प्रद्युम गोस्वामी का स्थानांतरण, विदाई दी....!




भारत सागर न्यूज/देवास।  मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक की बरोठा उपशाखा में पदस्थ उप शाखा प्रबंधक प्रद्युम गोस्वामी का स्थानांतरण मानकुण्ड शाखा में हो गया है। उनके स्थान पर देवास शाखा से उमेंद्र सिंह ने बरोठा में प्रभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बैंक कर्मियों, किसानों व गणमान्य नागरिकों द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर  गोस्वामी को भावभीनी विदाई दी गई।




कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से सम्मानित युवा कृषक धर्मेन्द्रसिंह राजपूत, हरिशंकर मिश्रा, अजय यादव, कपिल मीणा, जितेन्द्र कदम, हुकमसिंह नागर सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्राहक उपस्थित रहे। अतिथियों ने  गोस्वामी का शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया तथा उनके कार्यकाल की सराहना की।




इस मौके पर धर्मेन्द्रसिंह राजपूत ने कहा कि श्री गोस्वामी ने न केवल बैंक की कार्यक्षमता को सशक्त किया, बल्कि क्षेत्र के किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने में भी महत्वपूर्ण कार्य किया। उनकी सरलता, समर्पण और कार्यशैली अनुकरणीय है।




गोस्वामी ने अपने उद्बोधन में कहा, कि बरोठा शाखा में कार्य करना मेरे लिए अत्यंत सुखद अनुभव रहा। यहां के किसानों और कर्मचारियों से जो सहयोग मिला, 




वह मेरे हृदय में सदैव रहेगा। मैं जहां भी रहूं, किसानों और ग्रामीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। सभी के स्नेह और समर्थन के लिए मैं हृदय से आभारी हूं। कार्यक्रम में बैंक स्टाफ व ग्रामीणों ने गोस्वामी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उमेद्र सिंह का स्वागत किया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन