पंचामृत से नहाए महाकाल, महामृत्युंजय जाप में क्यों दिखा अद्भुत आध्यात्मिक संकेत....!
विमान हादसे में मृत यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक......
भारत सागर न्यूज/उज्जैन( संजय शर्मा )। विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर के दरबार में आज महामृत्युंजय मंत्र के साथ पंचामृत अभिषेक पूजन किया गया। यह पूजन अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर किया गया था। मंदिर के गौरव पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विमान हादसे में जो यात्री मृत हुए हैं ,
उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना की गई है। उन्होंने कहा कि हम भगवान महाकाल से प्रार्थना करते हैं कि वह मृत यात्रियों की आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें और घायलों को जल्द ही स्वस्थ करें।
मंदिर के पुजारी ने बताया कि महामृत्युंजय मंत्र के साथ महाकाल बाबा को पंचामृत अभिषेक किया गया है। उन्होंने कहा कि हम भगवान महाकाल से यही प्रार्थना करते हैं कि आने वाले समय में ऐसी कोई भी घटना घटित ना हो। महाकाल मृत्यु लोक के देवता हैं और मृत्यु पर विजय पाने के लिए ही हर भक्त भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।
आज जब विमान हादसे में यात्रियों की मौत हो गई, तो उनकी आत्मा को शांति भी बाबा महाकाल के चरणों में ही मिल पाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए आज भोग आरती के समय मंदिर के पुजारी ने बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन कर मंत्र उच्चारण के साथ प्रार्थना की।
Comments
Post a Comment