लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने माँ क्षिप्रा नदी पर चलाया स्वच्छता अभियान

-1 से 3 जून तक प्रतिदिन प्रातः: 6 से 9 बजे तक चलाया जा रहा अभियान

भारत सागर न्यूज देवास। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग देवास द्वारा ग्राम गंगर्दी में पुण्य सलीला माँ क्षिप्रा नदी श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रदेश सहित जिलेभर में कलेक्टर ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है।  




विभाग के प्लम्बर रमेश चंद्र मालवीय ने बताया कि अभियान के माध्यम से जल संरचनाओं के निर्माण एवं गहरीकरण का कार्य जोरो पर चल रहा है। इसी कड़ी में व्यापक स्तर पर माँ क्षिप्रा नदी का सफाई कार्य भी चल रहा है। 




जिसके तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) द्वारा विकासखंड देवास के ग्राम गंगर्दी में माँ क्षिप्रा नदी पर साफ-सफाई कर गंदगी को बाहर किया। 




दिनांक 1 जून से 3 जून तक प्रातः: 6 से 9 बजे तक चलने वाले इस स्वच्छता अभियान में पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री अमित सिंह नेतृत्व में विभाग के सहायक यंत्रीगण, उपयंत्रीगण, जिला समन्वयक, 



जिला फैसिलिटेटर, पी.एम.यू. स्टाफ, विकासखंड समन्वयक तथा विभाग के स्थाई कर्मी/कर्मचारियों द्वारा क्षिप्रा नदी के तट पर श्रमदान किया जा रहा है।नदी के स्वच्छता अभियान में ग्राम गंगर्दी सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और ग्रामीणजनो का भी सहयोग मिल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन