निर्जला एकादशी पर आज खाटू श्याम भक्त रखेंगे उपवास, बाबा का होगा अलौकिक श्रृंगार



भारत सागर न्युज देवास। अमृत नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर में निर्जला एकादशी आज 6 जून को मनाई जाएगी। फूल बंगले में खाटू श्याम बाबा के शीश का अलौकिक श्रृंगार होगा। श्याम भक्त अपने आराध्य श्याम प्रभु का आज निर्जला उपवास रखेंगे, पवित्र ज्योत दर्शन के साथ बाबा खाटू जी को 56 भोग भी लगाया जाएगा।



दोपहर 12 बजे बाबा को भोग लगाकर श्याम प्रेमी भोग आरती में शामिल होंगे। शाम 5 बजे से पवित्र ज्योत के दर्शन होंगे व परम श्याम भक्त राधा ठाकुर श्याम मंडल के साथ भजनों की प्रस्तुति देंगे। शाम 7.30 बजे बाबा की महाआरती होगी। श्याम प्रेमियो द्वारा मंदिर में पूरे दिन गन्ने का रस व प्रसाद का वितरण करेंगे। मंदिर संस्थापक, श्याम शर्मा, प्रेम अग्रवाल, व ओम प्रकाश बंसल ने बताया कि साल की 24 एकादशियो में निर्जला एकादशी का विशेष महत्व है। इस निर्जला एकादशी पर श्याम प्रभु के दर्शन करने से विशेष पुण्य लाभ मिलता है। पं. पंडित श्याम शर्मा ने बताया एकादशी पर मंदिर के पट पूरे दिन खुले रहेंगे। 





महत्व: निर्जला एकादशी का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है, और इसे विशेष पुण्य देने वाला माना जाता है।
उपवास:- भक्त इस दिन उपवास रखते हैं और जल का भी सेवन नहीं करते। 
 


यह पर्व विशेष रूप से उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो पूरे वर्ष अपने स्वास्थ्य या अन्य कारणों के चलते उपवास नहीं रख पाते हैं। इस दिन का उपवास करने से उन्हें स्वर्ग के साथ-साथ अन्य कई लाभ और पुण्य मिलते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन