जयघोष और भक्ति के रंग में रंगा देवास, निकली भगवान जगदीश की भव्य रथयात्रा।
भारत सागर न्यूज/देवास। अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान जय जगदीश की भव्य रथयात्रा पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। यह यात्रा 27 जून, आषाढ़ सुदी द्वितीया को भोपाल चौराहा स्थित प्रमिला राजे परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई उज्जैन के लिए प्रस्थान कर गई।
समाज के जिलाध्यक्ष डालचंद कलमोदिया ने बताया कि यह रथयात्रा समाज की आस्था और एकता का प्रतीक है, जो हर वर्ष श्रद्धालुओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करती है। यात्रा मार्ग में जगह-जगह सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था।
शहर के नागरिकों ने रथयात्रा का जोश और श्रद्धा के साथ स्वागत किया, जिससे यात्रा का वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बन गया। इस अवसर पर हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी, विधायक गायत्री राजे पवार, महापौर प्रतिनिधि गीता दुर्गेश अग्रवाल, लीलाधर देथलिया, प्रदीप चौधरी, मुकेश पटेल, नारायणसिंह चौधरी, जनपद अध्यक्ष नरेंद्र मुकाती, बलराम चौधरी, पार्षद गणेश पटेल, सिद्धनाथ केलोदिया, अर्जुन चौधरी, हुकम मुकाती,
विक्रम मुकाती, बलराम पटेल (मिर्जापुर), रंजू चौधरी, राहुल (गरीब किसान मंडल उपाध्यक्ष), शिवम चौधरी (जिला पंचायत सदस्य), जनपद सदस्य वरुण चौधरी, डॉ. विष्णु पटेल, अशोक पटेल, महेश चौधरी (लोहार पिपलिया), डॉ. कमल पटेल, बाबु पटेल, प्रविण चौधरी, राजेश चौधरी, कुलदीप पटेल, राजु पटेल,
यह भी पढ़े : नाहर दरवाजे पर कांग्रेस ने रथ यात्रा का किया भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं में उत्साह!
नरेन्द्र मण्डलोई, विश्वजीत वर्मा, कुणाल चौधरी, निलेश चौधरी, गणेश पटेल, अरविंद आर्य सहित बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए।
रथयात्रा के साथ भक्ति संगीत, जयघोष और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में रंग गया। यह आयोजन देवास की सांस्कृतिक गरिमा और समाज की एकता का प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Comments
Post a Comment