मध्यप्रदेश की धरती पर उतरी मिस यूनिवर्स की चमक, हाटपिपल्या बना मिसाल....!







भारत सागर न्यूज/देवास(टपिपल्या) मध्यप्रदेश के हाटपिपल्या में स्थित अनवाइंड रिसॉर्ट में पहली बार मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 प्रतियोगिता के लिए भव्य आयोजन किया जा रहा है। 21 जुलाई से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 27 जुलाई तक चलेगा, जिसमें देशभर से 53 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। इस प्रतियोगिता में चयनित होने वाली प्रतिभागी नवंबर 2025 में थाईलैंड में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय फिनाले में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।





प्रतियोगिता का आयोजन ग्लैमनंद ग्रुप के चेयरमैन निखिल आनंद के नेतृत्व में किया जा रहा है। एक सप्ताह तक चलने वाले इस आयोजन में सैश प्रेजेंटेशन सेरेमनी, सूफ़ी नाइट, बॉलीवुड नाइट, फ़ोटोशूट और प्री-फिनाले जैसी कई रंगारंग गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। गुरुवार को निखिल आनंद ने जानकारी दी कि इस आयोजन के माध्यम से मिस यूनिवर्स इंडिया जैसे प्रतिष्ठित मंच की मेजबानी पहली बार हाटपिपल्या जैसे क्षेत्र को मिली है, जो गर्व की बात है।




अनवाइंड रिसॉर्ट के प्रोमोटर यशराज टोंगिया ने कहा कि यह रिसॉर्ट केवल एक वेन्यू नहीं, बल्कि जीवन के सबसे यादगार लम्हों को संजोने का मंच बन चुका है। मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन हमारे क्षेत्र की प्रतिभा और संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का एक अनूठा अवसर है।





प्रतियोगिता में भाग ले रही प्रतिभागियों ने मीडिया से बातचीत में अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे जिस मुकाम तक पहुँची हैं, 

यह भी  पढ़ें - नेवरी स्कूल में सायकल वितरण, शासन की पहल से बच्चों को नया हौसला!

उसमें उनके माता-पिता का सहयोग सबसे अहम रहा है। उन्होंने कहा कि अगर बेटियों को परिवार का साथ मिले, तो वे हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती हैं।




यह आयोजन न केवल सौंदर्य प्रतियोगिता का प्रतीक है, बल्कि समाज में बेटियों को समर्थन और अवसर देने का सशक्त संदेश भी है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।