उज्जैन की शेरनी प्रियांशी ने एशिया में स्वर्ण पदक जीतकर लहराया परचम।

उज्जैन की बेटी प्रियांशी ने रचा इतिहास, एशियाई कुश्ती में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक। 



भारत सागर न्यूज/उज्जैन (संजय शर्मा 9424850595)उज्जैन की प्रियांशी मुकेश प्रजापति ने एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उज्जैन और मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे प्रदेश और देश को गर्व से भर दिया है। मेहनत, समर्पण और निरंतर अभ्यास की बदौलत प्रियांशी ने यह मुकाम हासिल किया है।



प्रियांशी की इस सफलता पर मध्य प्रदेश कुश्ती महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण यादव ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उज्जैन जिला कुश्ती संघ और मध्य प्रदेश कुश्ती संघ द्वारा उनके सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें खेल जगत से लेकर सामाजिक क्षेत्र तक के अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।




समारोह से पहले प्रियांशी ने तिलकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया और गायों को चारा खिलाकर अपनी आस्था और संस्कृति के प्रति श्रद्धा प्रकट की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनका अभिनंदन किया और सफलता की शुभकामनाएं दीं। 

यह भी पढ़े : मध्यप्रदेश भाजपा में नया अध्याय: हेमंत खंडेलवाल की ताजपोशी!

प्रियांशी को मध्य प्रदेश कुश्ती संगठन की ओर से ₹21,000 की नगद राशि सम्मान स्वरूप भेंट की गई। इसके अलावा यादव समाज और तिलकेश्वर गोशाला महादेव समिति की ओर से भी उन्हें नगद प्रोत्साहन राशि भेंट की गई।



प्रियांशी की इस शानदार जीत से पूरे उज्जैन और प्रदेश में खुशी की लहर है। लोग उन्हें लगातार बधाइयाँ दे रहे हैं और भविष्य में और ऊँचाइयाँ छूने की कामनाएँ कर रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत है और यह प्रमाण है कि सच्ची लगन और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

देवास की महिला ने दिया दो सिर वाली बच्ची को जन्म, डॉक्टर्स की निगरानी में...!