मध्यप्रदेश भाजपा में नया अध्याय: हेमंत खंडेलवाल की ताजपोशी!




भारत सागर न्यूज/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी, मध्य प्रदेश को आज नया अध्यक्ष मिल गया है। हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश भाजपा का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय समारोह में केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश संगठन के चुनाव प्रभारी  धर्मेन्द्र प्रधान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और निवर्तमान अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा नेखंडेलवाल को पुष्पहार पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।



नेताओं ने हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त, जनसंपर्कपूर्ण और परिणामकारी बनाने की आशा जताई। धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि खंडेलवाल जी संगठन के अनुभवी नेता हैं। 

यह भी पढ़े :डीजल में पानी या सिस्टम में खोट? मुख्यमंत्री काफिले की घटना से हड़कंप...!

और वे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएंगे। 



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी हेमंत खंडेलवाल को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी की डबल इंजन सरकार के साथ उनका नेतृत्व संगठनात्मक मजबूती को और अधिक गति देगा।








पूर्व अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने उन्हें अपना अनुभव साझा करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए प्रेरित किया और समर्थन का भरोसा दिलाया। 



इस मौके पर प्रदेश संगठन के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, विधायकगण और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

देवास की महिला ने दिया दो सिर वाली बच्ची को जन्म, डॉक्टर्स की निगरानी में...!