देवास में वैकल्पिक चिकित्सकों का वार्षिक समागम, संगठन मजबूती की बनी रणनीति....





भारत सागर न्यूज/देवास। वैकल्पिक चिकित्सक संघ की वार्षिक बैठक स्थानीय स्वर्णकार धर्मशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. भालचंद तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर देवास जिले के सभी वैकल्पिक चिकित्सकों ने सहभागिता दर्ज करवाई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वंतरि के स्मरण से हुई, जिसके पश्चात संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर व्यापक चर्चा की गई। 





कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित डॉ. भालचंद तिवारी, अशोक कहार, वेद रमेश चंद तिवारी, डॉ. मुकेश पांचाल तथा डॉ. दीनदयाल वर्मा का स्वागत जिला अध्यक्ष डॉ. अरविंद पौराणिक द्वारा पुष्प मालाओं से किया। बैठक में संगठन के निर्देशानुसार देवास इकाई में नवीन पदाधिकारियों की घोषणा की गई। 





इसमें डॉ. जी.पी. यादव को महामंत्री का अतिरिक्त प्रभार, डॉ. प्रेम सागर चौहान व डॉ. उदय सिंह यादव को उपाध्यक्ष, डॉ. पवन मंडलोई को संगठन मंत्री, डॉ. परितोष विश्वास को जनसंपर्क मंत्री तथा डॉ. रोहित मालवीय को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया। अपने संबोधन में डॉ. भालचंद तिवारी ने कहा कि आज के समय में वैकल्पिक चिकित्सकों को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। 






ऐसे में संगठन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के समय वैकल्पिक चिकित्सकों ने अहम भूमिका निभाई, लेकिन वर्तमान में वे शासन के नियमों के कारण अनावश्यक जांच और परेशानियों का सामना कर रहे हैं। 


उन्होंने सुझाव दिया कि सभी चिकित्सक अपने अधिकार क्षेत्र में विधिक रूप से कार्य करें तथा एलोपैथिक लीगल पाठ्यक्रमों की जानकारी लें। 





संगठन विगत 35 वर्षों से चिकित्सकों के हितों के लिए कार्यरत है और भविष्य में भी संघर्ष करता रहेगा। समारोह में उपस्थित सभी वैकल्पिक चिकित्सकों को पुष्पमाला एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन डॉ. जीपी यादव ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. मुकेश पांचाल ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. हीरालाल जाट ने दी।



Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन