नाग पंचमी पर प्राचीन पद्मिनी मंदिर में पंचामृत अभिषेक, संरक्षण का लिया संकल्प....





भारत सागर न्यूज/देवास। देवास में नाग पंचमी पर स्थानीय नागदा में स्थित अति प्राचीन पद्मिनी मंदिर में पं. ज्योतिषाचार्य रामेश्वर शर्मा द्वारा शाम को विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। इसमें सुभाष शर्मा, प्रतीक जोशी, विजय पंडित, सुरेश पटेल, अश्विन सोनगरा, रवि सांखला आदि भक्त मंडली का विशेष सहयोग रहेगा। पूजा-अर्चना अभिषेक कर देश में सुख-शांति व समृद्धि की मनोकामनाएं की जाएगी। 







नाग को मारने की बजाय उसका संरक्षण करने उसको जंगल में छोड़ने के लिए लोगों को संकल्प दिलाया जाएगा, प्रेरित किया जाएगा। रामेश्वर शर्मा ने बताया, कि अति प्राचीन पद्मिनी मंदिर को पातालेश्वर महादेव मंदिर भी कहा जाता है। 





यह माना जाता है कि मालवा जनजाति की एक रानी पद्मिनी इस मंदिर के भूमिगत गुप्त मार्ग से नीलकंठ महादेव के दर्शन करने जाती थी। 



इस समय यह गुप्त मार्ग बंद है। इस मंदिर का निर्माण 10वीं सदी में किया गया। बाद में मंदिर के जीर्णशीर्ण हो जाने पर मराठा काल में इसका पुनर्निर्माण करवाया। 





वर्तमान में भू-विन्यास में एक आयातकार आभामंडप बना हुआ है। वीरान पड़ा यह प्राचीन मंदिर हमारी अमूल्य धरोहर है। इस अमूल्य विरासत को सहेजकर इसका विकास व जीर्णोद्धार किया जाना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

देवास की महिला ने दिया दो सिर वाली बच्ची को जन्म, डॉक्टर्स की निगरानी में...!