शिक्षा के प्रति संकल्पित, विधायक चौधरी ने अनुदानित लेपटॉप राशि वितरित की !
भारत सागर न्यूज/हाटपीपल्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित पीएमश्री योजना के अंतर्गत हाटपीपल्या में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक मनोज चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ, जिसमें नगर परिषद हाटपीपल्या के अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण राठौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर तहसीलदार सोनम भगत, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह कांवड़िया, ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष गोठी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शत्तावत, भाजपा मंडल महामंत्री रमेश संदुकलिया, उपाध्यक्ष नरबतसिंह तलैया, पार्षद राहुल तंवर, संदीप मालवीय और मदन बुंदेला जैसे गणमान्य व्यक्तियों ने भी समारोह में भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। विधायक मनोज चौधरी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लेपटॉप राशि के चेक की छाया प्रति प्रदान की और उन्हें पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में शामिल 135 विद्यार्थियों में सुहानी कुंभकार, नेहा धाकड़, नीलम दांगी, दिशा वैष्णव, मोना यादव, अमिषा जाट, सलोनी वर्मा, चंचल विश्वकर्मा, सलोनी डोरिया, अंजलि बगानिया, शीतल डोरिया, स्मिता
प्रजापत, सलोनी बागवान, शीतल सेंधव, स्नेहा यादव, पलक कराड़िया, हर्षिता हर्निया, विजय मेश्रा, उमेश अटाड़िया, आदित्य सोलंकी और प्रितम यादव शामिल थे। इसके बाद विधायक मनोज चौधरी ने विद्यालय परिसर में पीपल के पौधे का वृक्षारोपण किया।
इस कार्यक्रम का संचालन मुफीद एहमद मंसूरी ने किया, जबकि आभार प्राचार्य एन. पी. सिंह ने व्यक्त किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक पल था, जिससे उन्हें आगे बढ़ने का नया अवसर मिला है।
Comments
Post a Comment