उज्जैन में भीषण सड़क हादसा: बाइक और वैन की टक्कर में दो युवकों की मौत, वैन को ग्रामीणों ने जलाया ...!
भारत सागर न्यूज/उज्जैन(संजय शर्मा 9424850595) । उज्जैन जिले की घट्टिया तहसील के ग्राम नजरपुर के तीन युवक बाइक से नजरपुर की ओर जा रहे थे, तभी रात करीब 10 बजे पानबिहार फंटा के पास उनकी बाइक सामने से आ रही एक वैन से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार हर्षवर्धन पंवार और रवि पाटीदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गणेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और आक्रोश में आकर वैन को आग के हवाले कर दिया।
सूचना पर पानबिहार चौकी प्रभारी जयंत डामोर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक ग्रामीण वैन जला चुके थे।
मृतकों के शवों को उज्जैन के चरक अस्पताल लाया गया, जहां परीक्षण के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायल गणेश का इलाज जारी है।
घटना के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। सोमवार सुबह दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।






Comments
Post a Comment