जावरा एक्सीस कन्ट्रोल ग्रीन फील्ड हाईवे प्रभावित किसानों का विरोध जारी सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । जावरा एक्सीस कन्ट्रोल ग्रीन फील्ड हाईवे रोड़ का किसानों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। आज किसान भाजपा कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा। नाराज़ किसानों का कहना था कि यदि जल्दी ही मांगे नहीं गई तो हम सामूहिक आत्मदाह करेंगे।




सरकार द्वारा पांच हजार करोड़ रुपए की लागत से जावरा से उज्जैन तक एक्सीस कन्ट्रोल ग्रीन फील्ड हाईवे रोड़ बनाया जा रहा है।जिसका 62 गांव के सैकड़ों किसानों द्वारा विरोध जा रहा है। आज फिर प्रभावित किसान ज्ञापन देने भाजपा कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। 




किसान यहां काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। लेकिन कोई भी जिम्मेदार ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा। इस दौरान किसान यहां घरना देकर बैठ गये । खबर मिलने पर कार्यालय मंत्री मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लिया। किसानों का कहना था कि रोड़ की ऊंचाई कम की जाय और बाजार मूल्य से जमीन का मुआवजा दिया जाये। नाराज़ किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्दी ही हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम सामूहिक आत्मदाह करने पर मजबूर होंगे। 

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन