विद्यार्थियों ने एक बार फिर बढ़ाया विद्यालय का मान, जीते पदक




भारत सागर न्यूज/देवास। वात्सल्य एकेडमी के विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इंदौर में आयोजित एक प्रतियोगिता में विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए। 




इस प्रतियोगिता में दीक्षा बरानिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण (गोल्ड) और एक रजत (सिल्वर) पदक हासिल किया। वहीं कृष्णा सिंह तोमर ने भी अपनी मेहनत और लगन से रजत (सिल्वर) पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। 




विद्यालय संचालिका कविता सूर्यवंशी, प्राचार्य राहुल सूर्यवंशी खेल प्रशिक्षक अंजली दवे, समस्त स्टॉफ एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार को विश्वास है कि आगे भी विद्यार्थी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन