जंगल में जीने और जीतने का हुनर सीख रहे PTS के जवान
प्रेस नोट
भारत सागर न्यूज/देवास। पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसर एव एडीजी प्रशिक्षण राजाबाबू सिंह के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में प्रशिक्षणरत नव आरक्षको के जंगल कैंप का अयोजन दिनांक 18 से 24 दिसंबर 2025 तक ग्राम बरखेड़ा बुजुर्ग मां पार्वती धाम के निकट स्वर्णगिरी जंगल में आयोजित किया जा रहा है ।
प्रशिक्षण के दौरान शिविर सुरक्षा, सेक्शन फॉर्मेशन, जंगी चालों, इशारों, डाकुओं के छुपने पर गांव का घेराव, एम्बुश, एनकाउंटर एव सर्चिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक पीटीएस श्रीमती मनीषा पाठक सोनी द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण में जीने के तरीके, छुपाव हासिल करने के तरीके , तथा जंगल में दुश्मन से जीतने की तैयारी, कैसे की जाती है ।
इस तलाश के दौरान गोपनीयता, सतर्कता, सजगता, चुस्ती और अनुशासन नियमो का पालन करना अत्यंत आवश्यक है । प्रशिक्षण अच्छा होने से फील्ड ड्यूटी के दौरान सफलता प्राप्त होगी ।
इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक पीटीएस नंदकिशोर मालवीय, सीडीआई मेवाराम राजोरिया, रक्षित निरीक्षक सुश्री शशि वर्मा, उपनिरीक्षक सुनील जाट प्रदर्शन पार्टी एव समस्त प्रशिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा




Comments
Post a Comment