दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सतपथ देवास द्वारा महात्मा गांधी चिकित्सालय में किया फल वितरण



भारत सागर न्यूज देवास। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के आव्हान पर इस संस्था के जनक, पितृ पुरुष जैन रत्न स्व. प्रदीप कुमार सिंह जैन कासलीवाल की 78 वी जन्म जयंती पर उनकी स्मृति में सतपथ ग्रुप देवास द्वारा आज सुबह महात्मा गांधी चिकित्सालय देवास में लगभग 100 से अधिक मरीजों को फल वितरण किया गया। 



इस अवसर पर ग्रुप संरक्षा मनोहर रानी जैन, अध्यक्ष पवन रेखा जैन, सचिव पंकज तृप्ति जैन, कोषाध्यक्ष स्वयं प्रकाश जैन सेठी, निवृत्तमान अध्यक्ष अरविन्द जैन, मार्गदर्शक व राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव विमल संगीता जैन, डायरेक्टर अंतिम हीरामणि छाबड़ा, अनिल गरिमा जैन, नवीन संगीता पालविया, 



डॉ सौरभ नेहा जैन सहित संजय बिना जैन, संजीव शर्मिला जैन, शैलेंद्र प्रीति जैन, पारस रजनी जैन, अनुराग जैन आदि की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए सचिव पंकज द्वारा बताया गया 



कि फेडरेशन के आव्हान पर सेवा सप्ताह 11 से 18 जनवरी तक मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सम्पूर्ण भारत वर्ष में लगभग 350 से अधिक ग्रुप्स द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से सेवा कार्य किए जा रहे है, अंत में सभी के प्रति आभार ग्रुप अध्यक्ष पवन जैन द्वारा व्यक्त किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन