महारानी चिमनाबाई में करियर काउंसलिंग मेले का आयोजन




भारत सागर न्यूज/देवास। 28 जनवरी को करियर काउंसलिंग मेला के अंतर्गत शासकीय कन्या महारानी चिमनाबाई विद्यालय परिसर में छात्राओं को रितु रायपुरिया मैडम डिप्टी कलेक्टर देवास के द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। 




इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वागत भाषण महारानी चिमनाबाई विद्यालय प्राचार्य राजू सातपुते के द्वारा किया गया। इस काउंसलिंग के अंतर्गत डिप्टी कलेक्टर रितु रायपुरिया द्वारा छात्राओं को सिविल सेवा में जाने के लिए मार्गदर्शन दिया और विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिकी परीक्षा और 




बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और  प्रतियोगी परीक्षाओं में कैसे अपना स्थान कैसे प्राप्त कर सकते हैं लिए सभी छात्रों को ने कुछ विशेष टिप्स दी और जिसके द्वारा छात्राएं बहुत ज्यादा लाभान्वित हुई साथ ही एमपीपीएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करें कौन-कौन से विषय का चयन किया जाए परीक्षा के कितने लेवल होते हैं।




परीक्षा में साक्षात्कार कैसे दिया जाता है सभी विधाओं का परिचय छात्राओं को कराया गया और छात्राओं द्वारा भी डिप्टी कलेक्टर मैडम से प्रश्न पूछे गए और बहुत सारी छात्राएं इस सेशन से बहुत ज्यादा लाभान्वित हुई। 




आभार अर्चना डोडवे के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य राजू सातपुते, वेदना चौधरी, दीपाली मिराजकर, अर्चना डोडवे, कविता रघुवंशी, प्रमोद पांडे, हितेंद्र यादव, उपस्थित रहे।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा