खेलो इंडिया बीच गेम्स में भाग लेने म.प्र. पेंचक सिलाट टीम दीव पहुंची



भारत सागर न्यूज/देवास। द्वितीय खेलो इंडिया बीच गेम्स दीव के घोघला बीच पर 5 से 11 जनवरी तक आयोजित हो रहे है। उक्त बीच गेम्स में भाग लेने के लिए मध्य प्रदेश टीम के खिलाड़ी, मैनेजर कोच दीव पहुंचे। 



उक्त जानकारी देते हुए पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष अबरार एहमद शेख ने बताया कि 5 जनवरी को खेलो इंडिया बीच गेम्स का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर महामहिम मनोज सिन्हा और दादरा नगर हवेली एण्ड दमन एण्ड दीव, लक्ष्यद्वीप के प्रशासनिक प्रफुल पटेल थे। 



शुभारंभ समारोह में मप्र सीडीएम रविन्द्र सिंह ठाकुर, पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार एहमद शेख, कोच निधि नन्हेट, अंतराष्ट्रीय रैफरी अभय श्रीवास ओर मध्य प्रदेश टीम के चयनित खिलाड़ी केभूमिका जैन, दिशा रेड्डी, जागृति योगी, हर्ष जायसवाल, प्रांजल बुडानिया (देवास) अनुश्री कुशवाहा, विशाखा कोल, पिंकी कोल (भोपाल) महेन्द्र स्वामी (इंदौर) सारून सोनवाने (बालाघाट) उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन