महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सशक्तिकरण पर देवास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
भारत सागर न्यूज/देवास। महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सशक्तिकरण को लेकर साकार सेवा फाउंडेशन द्वारा देवास में एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पुष्पलता सोनगरा (भाजपा महिला मोर्चा जिलामंत्री), गीता ठाकुर (वन स्टॉप सेंटर जिला अधिकारी), राहुल दायमा (पार्षद), धर्मेंद्र सिंह बैस (पार्षद), उर्वशी (स्त्री रोग विशेषज्ञ) तथा संस्था के संस्थापक दक्ष यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महिलाओं एवं किशोरियों के लिए निःशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया गया, साथ ही निःशुल्क स्त्री रोग विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण की वास्तविक शुरुआत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सही जानकारी से होती है।
कार्यक्रम के दौरान मासिक धर्म स्वच्छता, महिला स्वास्थ्य तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित अतिथियों ने साकार सेवा फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के लिए अत्यंत उपयोगी एवं समय की आवश्यकता बताया।




Comments
Post a Comment