ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत समन्वय बैठक आयोजित




भारत सागर न्यूज/देवास। ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत सेक्टर बरोठा क्रमांक–3 में तपस्या लोक कल्याण सामाजिक समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सह परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य ग्राम स्तर पर सामाजिक सहभागिता को सुदृढ़ करना तथा विकास गतिविधियों को गति प्रदान करना रहा।




कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की ब्लॉक अधिकारी नीलम सोनी, तपस्या लोक कल्याण सामाजिक समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजपूत, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बरोठा के अध्यक्ष विमल नागर, सचिव पिंकी सहित आसपास की विभिन्न समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहे।



बैठक के दौरान आनंद विभाग से संबंधित विषयों पर परिचर्चा की गई तथा योग के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर ब्लॉक अधिकारी नीलम सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर सामाजिक परिवर्तन लाना, नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना और सहभागिता के माध्यम से विकास को सशक्त करना है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी तक सेक्टर स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे जन अभियान परिषद के प्रयासों को और अधिक मजबूती मिलेगी।




तपस्या लोक कल्याण सामाजिक समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न सामाजिक समितियों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजनों से न केवल विचारों का आदान-प्रदान होता है, बल्कि ग्रामीणों को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का अवसर भी प्राप्त होता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन