नारायणा ई-टेक्नो स्कूल में ‘उड़ान-अकादमिक फेयर एवं आर्ट फेस्ट 2026’ का भव्य आयोजन




भारत सागर न्यूज/देवास। नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, देवास में रविवार को ‘उड़ान-अकादमिक फेयर एवं आर्ट फेस्ट 2026’ का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डीजीएम शेख अब्दुल सलाम, प्रिंसिपल पी. जे. टॉमस, मुख्य अतिथि प्रदीप शर्मा (डीजीएम, बैंक नोट प्रेस), ब्रांच मैनेजर पूनम पुरोहित, अकादमिक डीन ओवेज शेख तथा वाइस प्रिंसिपल अमृता अवस्थी और साक्षी पाठक की गरिमामयी उपस्थिति रही।




कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य एवं संगीत प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। योग प्रदर्शन गतिविधि ने विद्यार्थियों में फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया।




अकादमिक फेयर के अंतर्गत विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, कंप्यूटर, अंग्रेजी, संस्कृत एवं हिंदी जैसे विभिन्न विषयों पर आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स और कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए। इन मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी अवधारणाओं को व्यवहारिक रूप में प्रदर्शित कर अभिभावकों और अतिथियों को प्रभावित किया। आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का प्रमुख आकर्षण रही।




‘द मिस्ट्री ऑफ द मिसिंग ट्रॉफी’ गतिविधि में अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को और रोचक बनाया। वहीं ‘शेफटास्टिका क्लब’ के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए विविध व्यंजन तैयार किए और उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी प्रस्तुत की।




कार्यक्रम के समापन पर प्रिंसिपल पी. जे. टॉमस ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अनुभावात्मक सीख (Experiential Learning) का उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कुल मिलाकर, ‘उड़ान-अकादमिक फेयर एवं आर्ट फेस्ट 2026’ विद्यार्थियों की प्रतिभा, नवाचार और सृजनात्मकता का सफल एवं प्रेरणादायक उत्सव सिद्ध हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन