स्वर संचार समूह का तृतीय स्थापना वर्ष समारोह धूमधाम से संपन्न




भारत सागर न्यूज/देवास। स्वर संचार समूह के तृतीय स्थापना वर्ष के अवसर पर सद्भावना मिलन समारोह एवं सुरीले गीतों की प्रस्तुतियों का सफल आयोजन 22 फरवरी, रविवार को किंडर पब्लिक स्कूल परिसर में किया गया। कार्यक्रम में देवास सहित इंदौर, उज्जैन और महू से आए स्थापित गायकों एवं गायिकाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।




समूह पदाधिकारी ललित वेद ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन समूह के आयोजक एवं संयोजक दिनेश कुमार बावने तथा आयोजन मंडल के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देवेंद्र पंडित, इकबाल खान, डॉ. पिंकेश डफरिया, सोमा पोद्दार, ललित वेद, गौतम पोद्दार, विप्लव उपाध्याय, बसंत जैन, मोनिका गौड़, अजय दायमा, माधुरी दायमा, सुमन हिरे, 




अरुण हिरे, विनोद कुमार चौहान, बेबी अनमोल चौहान, संतोष दरकदार, रवि अग्रवाल, लोकेश पुलिसवाला, गणेश तंवर, रानी तंवर, संतोष रैकवाल, अंकित सोनगरा, ऋषि उपाध्याय, रमेश चौधरी, जय कुमार शर्मा, राजेश पटेल, आनंद कलेसरिया, दीप्ती निगम, कविता निगम, शक्ति निगम, हेमंत वर्मा एवं दिनेश कुमार बावने सहित अनेक कलाकारों ने मस्तीभरे और सुरमयी गीत प्रस्तुत किए।




कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मदनलाल कहार (सनातन प्रहरी, पूर्व सदस्य मछुवा कल्याण बोर्ड, भोपाल) एवं अतिथि के रूप में इकबाल खान (अंदाज़-ए-रफ़ी), देवेंद्र पंडित (मिनी महेंद्र कपूर), आशीष मेहता (तृप्ति ज्वेलर्स) तथा नरेंद्र अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।




समारोह के दौरान सभी स्वर साधकों एवं साइक्लिंग के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले हेमंत वर्मा को मुख्य अतिथि, आमंत्रित अतिथियों और आयोजन मंडल द्वारा अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। 




कार्यक्रम का संचालन भी हेमंत वर्मा ने प्रभावी ढंग से किया। देवास के संगीत प्रेमी श्रोताओं ने आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना की और इसे समूह की सफल एवं यादगार प्रस्तुति बताया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन