श्री खेड़ापति मंदिर में दिव्य श्रृंगार, पंचमुखी हनुमान रूप में सजे भोलेनाथ, देर रात तक उमड़ा आस्था का सैलाब




भारत सागर न्यूज/देवास। महापर्व महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 फरवरी को शहर के प्राचीन श्री खेड़ापति मंदिर में भगवान का अद्भुत एवं दिव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर नजर आया। आयोजक मंदिर पुजारी दर्शन उपाध्याय ने बताया कि श्री खेड़ापति सरकार को भूतभावन भगवान भोलेनाथ के रूप में पंचमुखी हनुमान स्वरूप में विशेष रूप से सजाया गया। 




यह मनोहारी श्रृंगार रानीबाग निवासी गजू चावरे एवं आलोक बंजारे द्वारा भक्तिभाव से तैयार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मंदिर को रंग-बिरंगे पुष्पों, आकर्षक विद्युत सज्जा एवं पारंपरिक अलंकरण से भव्य रूप प्रदान किया गया। “हर-हर महादेव” और “बोलो बम-बम भोले” के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। 




भक्तजन भक्ति रस में डूबे नजर आए। कार्यक्रम की मुख्य झलकियों में भगवान का दिव्य श्रृंगार, विशेष रुद्राभिषेक, महाआरती, पुष्प एवं प्रकाश से सुसज्जित मंदिर परिसर तथा श्रद्धालुओं के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था प्रमुख रही। उपाध्याय के अनुसार प्रातः 4:30 बजे से ही भक्तों का आगमन प्रारंभ हो गया था, जो देर रात्रि तक निरंतर जारी रहा। 

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा