उज्जैन में हुआ अग्निकांड फ्रिज में हुआ धमाका फिर लगी आग चार मकान में रखा सामान हुआ ख़ाक




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । आज शाम को क्षीरसागर क्षेत्र में आगजनी की घटना हुई। जिसमें चार मकानों में रखा घर गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हों गया।फायर ब्रिगेड की दमकलों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।




आगजनी की यह घटना आज शाम को क्षीरसागर क्षेत्र में स्थित योगेश्वर टेकरी पर हुई। जहां एक घर में रखें फ्रिज में अचानक तेज घमाका हुआ और इसके बाद आग लग गई। जिसने देखते ही देखते पास बने तीन अन्य मकानों को भी अपनी चपेट में लें लिया।






आग इतनी भीषण थी कि उसने फायर ब्रिगेड की दमकल पहुंचने से पहले ही घरों में रखा घर गृहस्थी का सारा सामान जला कर राख कर दिया। 




घटना के समय घरों में कोई नहीं था वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस और सीएसपी राहुल देशमुख मौके पर पहुंच गये थे। पीड़ित लोगों ने दुःखी मन से बताया कि आग ने सब कुछ छीन लिया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन