देवास में गौवंश शवों को लेकर बड़ा बवाल: ट्रेंचिंग ग्राउंड से उठे गंभीर सवाल, मारपीट के आरोप भी लगे...




भारत सागर न्यूज/देवास। ट्रेंचिंग ग्राउंड पर मृत गौवंश के शवों के साथ कथित अमानवीय व्यवहार के आरोप सामने आने के बाद शहर में आक्रोश का माहौल है। आरोप है कि मृत गायों के शवों से चमड़ा निकाला जा रहा था और हड्डियां व आंतरिक अंग खुले में पड़े थे, जिन्हें आवारा कुत्ते और पक्षी नोच रहे थे। 




इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने पहुंची एक गौसेवक युवती के साथ कथित मारपीट और धक्का-मुक्की की भी बात सामने आई है। युवती और उसके साथियों का आरोप है कि सच सामने लाने पर उनके खिलाफ ही FIR दर्ज कराई गई। 




वहीं नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि मृत गौवंश को शासन के निर्देशों के अनुसार दफनाया जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और लगाए जा रहे आरोपों ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं — क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी? क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी या मामला दबा दिया जाएगा? शहर की नजर अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन