देवास जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 4833 बालिकाओं ने लगवाया सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका
जिला जनसम्पर्क कार्यालय देवास
-------------
- जिला चिकित्सालय देवास सहित स्वास्थ्य केंद्रों में 14 वर्ष की बेटियों को लगाया जा रहा टीका
-------------
- जिला चिकित्सालय देवास सहित स्वास्थ्य केंद्रों में 14 वर्ष की बेटियों को लगाया जा रहा टीका
भारत सागर न्यूज/देवास।महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के उद्देश्य से जिले में कलेक्टर ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
जिले में 10 स्थानों पर यह टीकाकरण किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवंस्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि जिला चिकित्सालय देवास सहित स्वास्थ्य केंद्रों में 14 वर्ष की बेटियों को टीका लगाया जा रहा है।
अब तक देवास जिले में अभियान के दौरान 4833 बालिकाओं ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका लगवाया है। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम कर करने के लिए निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुनील तिवारी ने बालिकाओं के अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपनी किशोरी बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं और उन्हें सर्वाइकल कैंसर से बचाएं।






Comments
Post a Comment