मक्सी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, महिला सहित 4 लोग घायल




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास के मक्सी रोड पर सियापुरा के आगे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब दोनों बाइक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।




घटना के बाद मौके से गुजर रहे महेंद्र सांगते ने मानवता दिखाते हुए तुरंत घायलों की मदद की। उस समय घायल एंबुलेंस का इंतजार कर रहे थे। महेंद्र सांगते ने अपनी गाड़ी में बैठाकर सभी घायलों को तुरंत एमजी अस्पताल पहुंचाया।




हादसे में एक महिला सहित कुल चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी का एमजी अस्पताल में उपचार जारी है।




फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों बाइकों की तेज रफ्तार और अनियंत्रित होने से यह दुर्घटना हुई।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन