बैंक नोट प्रेस परिसर में सीआईएसएफ का 57वां स्थापना दिवस मनाया गया।
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास में स्थित बैंक नोट प्रेस परिसर में सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) का 57वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सीआईएसएफ के जवानों के साथ बैंक नोट प्रेस प्रबंधन और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने सुरक्षा अभ्यास (मॉक ड्रिल) का प्रदर्शन किया और स्थापना दिवस पर परेड कर सलामी दी। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित भी किया गया।
समारोह में सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमांडेंट सुधीर कुमार एस और बैंक नोट प्रेस के मुख्य महाप्रबंधक केदारनाथ महापात्र विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान वरिष्ठ कमांडेंट सुधीर कुमार एस ने सीआईएसएफ के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए जवानों के समर्पण और सुरक्षा व्यवस्था में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।
वहीं मुख्य महाप्रबंधक केदारनाथ महापात्रा ने कहा कि बैंक नोट प्रेस परिसर में सीआईएसएफ द्वारा सुरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। स्थापना दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।






Comments
Post a Comment