कैंची मारने वाला आरोपी गिरफ्तार...




भारत सागर न्यूज/देवास। शहर के बीएनपी थाना क्षेत्र में एक युवक के गले में कैंची मारकर घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




पुलिस के अनुसार घटना 23 फरवरी 2026 की है, जबकि मामले की रिपोर्ट 26 फरवरी को बीएनपी थाने में दर्ज कराई गई थी। बताया गया कि क्षेत्र में दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान पीड़ित युवक विवाद शांत कराने और बीच-बचाव करने पहुंचा।




इस दौरान आरोपी कल्याण सिंह निवासी ग्राम बनाफर ने गुस्से में आकर युवक के गले पर कैंची से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।




बीएनपी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपी कल्याण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे आज न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन