चाणक्यपुरी में गौ सेवकों ने किया बछड़े का अंतिम संस्कार।




भारत सागर न्यूज/देवास। चाणक्यपुरी रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित जय भवानी गार्डन क्षेत्र में एक भावुक करने वाली घटना सामने आई। 




यहां निवासी शाकिर घोसी ने एक गाय के बछड़े को बचपन से ही बड़े प्रेम और देखभाल के साथ पाला था। दुर्भाग्यवश बछड़े की अचानक मृत्यु हो गई।




घटना की जानकारी मिलते ही गौ सेवक मित्र मंडल के सदस्य मौके पर पहुंचे और श्रद्धा के साथ नंदी के रूप में माने जाने वाले बछड़े का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने भी उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।




अंतिम संस्कार में रवि मालवीय, चीकू शर्मा, बबलू चौहान, रवि मालवी, अनुराग राव, अभिषेक, सचिन प्रजापति सहित अन्य गौ सेवक मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन