पुलिस की बड़ी करवाई, पटाखा फेक्टरी पर दबिश।
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में संचालित दो अवैध पटाखा फैक्ट्रियों पर दबिश दी है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की है और तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उदयनगर थाना क्षेत्र के पोलाखाल के सागवान के जंगल में अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम किया जा रहा है। सूचना के आधार पर देवास एसपी पुनीत गहलोत के निर्देश पर ग्रामीण एडिशनल एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जंगल के बीच टीन शेड में संचालित दो अवैध पटाखा फैक्ट्रियों को पकड़ा। यहां बिना किसी अनुमति के पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से करीब 1200 किलो पटाखा बनाने की सामग्री, विस्फोटक और अन्य उपकरण जब्त किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने मौके से पटाखे बना रहे तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक यह अवैध फैक्ट्री इंदौर के कुछ लोगों द्वारा संचालित की जा रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध पटाखा फैक्ट्री कितने समय से संचालित हो रही थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।




Comments
Post a Comment