महिला दिवस पर मेहनतकश महिलाओं का सम्मान, मजदूरों ने समान मजदूरी की उठाई मांग
- "हमने उसको नहीं देखा कभी पर उसकी जरूरत क्या होंगी, है माँ तेरी सूरत से अलग भगवान की सूरत क्या होगी, क्या होगी"
भारत सागर न्यूज/देवास। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रगतिशील लेखक संघ, भारतीय महिला संघ (इंडियन वीमेन फेडरेशन) देवास इकाई एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी देवास द्वारा संयुक्त रूप से मेहनतकश महिलाओं का सम्मान किया गया।
कॉमरेड कैलाश सिंह राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम के तहत मजदूर चौराहा, रेलवे ब्रिज के पास पहुंचकर भवन निर्माण, खेतिहर एवं श्रमिक महिलाओं को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें नाश्ता भी कराया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मेहनतकश महिलाएं समाज की असली निर्माता हैं और उनके श्रम का सम्मान होना चाहिए।
उपस्थित महिलाओं ने एक स्वर में पुरुषों के बराबर मजदूरी देने की मांग उठाई और न्यूनतम मजदूरी 1000 रुपये प्रतिदिन निर्धारित करने की बात कही। इसके साथ ही मजदूरों के बच्चों के लिए कॉलेज तक निशुल्क शिक्षा, बंद हो चुके सरकारी स्कूलों को पुनः शुरू करने, सभी मजदूरों का पंजीयन कर निशुल्क बीमा व ईएसआई सुविधा, प्रसूति के समय आर्थिक सहायता तथा सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।
मजदूरों के लिए पक्के मकान बनाने और जमीनों के बढ़ते दामों पर नियंत्रण की भी मांग रखी गई। कार्यक्रम में कॉमरेड प्रतिभा कुमार, कॉमरेड मेहमूद इंदौरी, कॉमरेड मलिक अंसारी, कॉमरेड ओमप्रकाश वागड़े, कॉमरेड राजेंद्र राठौर सहित बड़ी संख्या में मजदूर साथी उपस्थित रहे।




Comments
Post a Comment