देवास में अनिक मिल्क प्रोडक्ट कंपनी पर बड़ी कार्रवाई, परिसर सील...!




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अनिक मिल्क प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड के परिसर को सील कर दिया। कंपनी द्वारा 31 लाख रुपए से अधिक का डायवर्जन शुल्क जमा नहीं करने पर तहसीलदार सपना शर्मा ने सख्त कदम उठाया।




जिला प्रशासन की टीम की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों को बाहर निकाला गया और मुख्य गेट पर सील लगा दी गई।




तहसीलदार सपना शर्मा ने कंपनी प्रबंधन को एक घंटे की मोहलत देते हुए बकाया डायवर्जन शुल्क जमा करने के निर्देश दिए। स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में भुगतान नहीं होने पर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। 




फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और आगे की कार्रवाई भुगतान की स्थिति पर निर्भर करेगी।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन