बड़नगर तहसील में दर्दनाक हादसा: बोरवेल में गिरे मासूम की 22 घंटे बाद मौत, CM डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील में एक दर्दनाक हादसे में मासूम बालक की बोरवेल में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जो लगातार करीब 22 घंटे तक चला।
कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को बोरवेल से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कलेक्टर रोशन सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी करते रहे।इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
साथ ही उन्होंने मृतक बालक के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। यह हादसा एक बार फिर खुले और असुरक्षित बोरवेलों के खतरे को उजागर करता है, जिस पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है।





Comments
Post a Comment