टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने के लिए अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
भारत सागर न्यूज/देवास। अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के निर्णय के परिप्रेक्ष्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता समाप्त करने एवं नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश के प्रतिनिधि अपर कलेक्टर संजीव जैन को ज्ञापन दिया।
जिसमें बताया गया कि आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय एवं आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त नॉन-टीईटी शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण करने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में निवेदन है कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की अधिसूचना दिनांक 10 अगस्त 2010 की कंडिका 4 (क), (ग) एवं कंडिका 5 के अनुसार 03 सितंबर 2001 के पश्चात नियुक्त शिक्षक (संविदा शाला शिक्षक), 03 सितंबर 2001 के पूर्व नियुक्त शिक्षक (शिक्षाकर्मी व संविदा शाला शिक्षक) तथा वर्ष 2011 से 2014 के मध्य गुरुजी से संविदा शिक्षक के रूप में नियुक्त शिक्षक को टीईटी से छूट प्रदान की गई है।
माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय में भी उक्त छूट का उल्लेख किया गया है। इसके बावजूद विभागीय आयुक्तों द्वारा समस्त सेवारत नॉन- टीईटी शिक्षकों को टीईटी उत्तीर्ण करने हेतु बाध्य किया जाना, अधिसूचना के प्रावधानों एवं माननीय न्यायालय के निर्णय की भावना के विपरीत है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल द्वारा दिनांक 02 मार्च 2026 तथा आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा दिनांक 26 मार्च 2026 को जारी आदेशों को तत्काल निरस्त करने की कृपा करें। प्रदेश के लगभग डेढ़ लाख शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त कर उन्हें अनावश्यक मानसिक तनाव से राहत प्रदान करने की कृपा करें। नवीन शैक्षणिक संवर्ग के शिक्षकों की लंबे समय से की जा रही
ज्वलंत मांग को दृष्टिगत रखते हुए उनकी सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से किए जाने हेतु आवश्यक आदेश जारी करने की कृपा करें, जिससे पेंशन, ग्रेच्युटी एवं अवकाश नगदीकरण जैसे वैधानिक लाभ पदोन्नति/क्रमोन्नति की भांति सुनिश्चित हो सके। ज्ञापन का वाचन वारिस अली ने किया। दिनेश चौधरी, हिमरतसिह तोमर, राजेन्द्रसिंह सेंधव, अरूण मिश्रा, पुरूषोत्तम सिसोदिया, ने बीएड कॉलेज पर आयोजित धरना एवं रैली को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर साबिर शेख, अजयसिंह गौड़, दशरथसिंह सेंधव, हजारीलाल चौहान, अनारसिंह ठाकुर, गोविंद चौहान के.के. मिश्रा, सैयद मौकित अली, किशोर वर्मा, सहज सरकार, धरमवीर नरवरिया, विजय सिंह सायल विजेन्द्र वर्मा, राकेश नागौरी, कीर्ति पंचोली, गिरजेन्द्र वर्मा, पुष्पेन्द्र राणा, नानूराम बोंदड़ अनिल राठौर, सुनील कुमावत, दिनेश व्यास, अरविंद सेंधव, धर्मेन्द्र सेंगर, संतोष जोशी, जसवंत कुशवाह, महेश पंवार, राजेन्द्र चौहान, मान सिंह सेंधव ,राजेन्द्र यादव, राजेन्द्र अंसल, अश्विनी मिश्रा, ज्योति वाडेकर, हंसा चौधरी, लक्ष्मी माली, राजबाला दुबे, नीलम वशिष्ठ, अनामिका द्विवेदी, निर्मलासिंह, सीमा पांडे, कविता व्यास, राजेश चौहान, यशवंत दयाल, मनीष प्रजापति, गोविंद चौहान उदयनगर, योगेश पाटीदार, रिंकी शर्मा, रेखा मुकाती, अंजली साहू, छाया मानकर, नीलू जैैन, सुनीता पाल, सलाउद्दीन, आदेश निगम, राकेश सोनगरा, स्वाती तिवारी, नीला रेकवार, योगेन्द्र रेकवार, मंजु अजमेरिया, स्वाति तिवारी, महेंद्र सिंह भाटी, महिपाल राव, सुनीता राणा, सीमा धाकड़, स्वाति निगम, राखी तिवारी, अर्जुन सिंह गोहिल, मोहन सिंह चौहान, सुनीता पटेल, अंजना तिवारी, संतोष जोशी अरविंद सेंधव कपिल मंडलोई राज भंवर सिंह नीता श्रीवास्तव, सलमा मेव, हाशमीन गजधर, बबीता पारसीवाल, उपासना तिवारी, भारती तिवारी, मुकेश चौधरी, हेमलता चौहान, राकेश सोनगरा, दिनेश परमार, शशि नागर, रीता ठाकोर, यशोदा आर्य, अंजुम शेख, हरनामसिह अचले, इस्लाम घोरमारे, रीना चौधरी, रीना सेंधव, सहित सभी ब्लाक के लगभग 600-700 शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।





.jpeg)
Comments
Post a Comment