देवास के पास सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से 56 वर्षीय किसान की मौत....




भारत सागर न्यूज/देवास। सोमवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 56 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान आत्माराम पिता शोभाराम मालवीय, निवासी पांदा जागीर के रूप में हुई है।




प्राप्त जानकारी के अनुसार आत्माराम बाइक से देवास की ओर आ रहे थे। इसी दौरान जॉइंडर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।




घटना की सूचना मिलते ही भेरुलाल अटारिया मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।




मृतक पेशे से किसान थे और उनके परिवार में दो बेटे हैं। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन