नारी शक्ति वंदन’ पखवाड़े के द्वितीय चरण के अंतर्गत व्याख्यानों का आयोजन हुआ।
भारत सागर न्यूज/नागदा। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नागदा में ‘नारी शक्ति वंदन’ पखवाड़े के द्वितीय चरण के अंतर्गत दिनांक 17 एवं 18 अप्रैल 2026 को व्याख्यानों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के वित्तीय साक्षरता एवं कौशल विकास विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
दिनांक 17 अप्रैल को आयोजित व्याख्यान में मुख्य अतिथि के रूप में आईडीबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक गौरव श्रीवास्तव उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य पी. बी. रेड्डी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में वासुदेव जटावन एवं सुनील प्रसाद मंचासीन रहे। मुख्य अतिथि गौरव श्रीवास्तव का स्वागत प्राचार्य पी. भास्कर रेड्डी द्वारा किया गया। ?
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि गौरव श्रीवास्तव ने वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बचत एवं निवेश के विभिन्न साधनों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से सुकन्या समृद्धि योजना, सावधि जमा (एफडी) तथा आवर्ती जमा (आरडी) योजनाओं के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में पी. बी. रेड्डी ने आय-व्यय के संतुलन एवं धन के समुचित उपयोग पर बल दिया। दिनांक 18 अप्रैल को आयोजित व्याख्यान सत्र की अध्यक्षता पुनः प्राचार्य पी. भास्कर रेड्डी द्वारा की गई, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में प्रांजल रंजन अवस्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राचार्य रेड्डी ने विद्यार्थियों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने एवं वित्तीय अनुशासन अपनाने की प्रेरणा दी। मुख्य वक्ता अवस्थी ने बजटिंग, बचत एवं निवेश के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण के. सी. मिश्रा, लक्ष्मी कदम, उर्वी मिश्रा, डॉ. मिति शर्मा, डॉ. सविता मरमट, निधि वाजपेयी, अंजू ठाकुर, सचिन तिवारी, आदर्श सिंह डावर, कृष्णपाल सिंह नरूका, महेश पड़िहार सहित अन्य प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण संतोष पंवार, यशवंत सिंह गेहलोत उपस्थित रहे। साथ ही आईडीबीआई बैंक के लोकेश मालवीय एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का संचालन सचिन तिवारी ने किया और आभार पुष्पा बरानिया ने माना। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।




Comments
Post a Comment