कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) चिकित्सालय, नागदा के भवन से ’सिविल अस्पताल’ को रिक्त करवाने हेतु एसडीएम को दिया आवेदन।
भारत सागर न्यूज/नागदा । आज भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीम महोदय से मिलकर कलेक्टर महोदय के नाम आवेदन एसडीएम नागदा को दिया गया है। जिसमें मांग की गई की जल्द से जल्द कर्मचारी राज्य बीमा को खाली कर शासकीय अस्पताल को नए भवन में शिफ्ट किया जाए ताकि बीमा में आदर्श हॉस्पिटल का कार्य प्रारंभ हो सके।
उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) चिकित्सालय, नागदा के भवन से ’सिविल अस्पताल’ को स्थानान्तरित किया गया था परन्तु कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय को ’आदर्श चिकित्सालय’ परियोजना हेतु भवन को खाली करने के लिये जिला कलेक्टर से मांग की है।
आवेदन में बताया कि भारतीय मजदूर संघ, नागदा द्वारा लंबे समय से इंगोरिया रोड स्थित कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल को ’आदर्श अस्पताल’ के रूप में विकसित करने की मांग की जा रही है। इस संबंध में कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा आवश्यक आदेश भी पूर्व में जारी किए जा चुके हैं। लेकिन भवन की स्थितिः वर्तमान में बीमा अस्पताल के स्वयं के भवन में ’सिविल अस्पताल’ का संचालन किया जा रहा है।
इस कारण बीमा अस्पताल को ’आदर्श अस्पताल’ के रूप में अपग्रेड करने की प्रक्रिया पूरी तरह बाधित है। शासन और संबंधित विभाग द्वारा यह आश्वस्त किया गया था कि मार्च 2025 तक सिविल अस्पताल के नए भवन का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा और बीमा अस्पताल का मूल भवन पुनः ई.एस.आई. विभाग को सौंप दिया जाएगा। परन्तु आज दिनांक तक हस्तांतरण की कार्यवाही नहीं की गई है।
वर्तमान समस्या :-
1 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सिविल अस्पताल का स्थानांतरण नहीं हो सका है। इस देरी के कारण नागदा क्षेत्र के हजारों श्रमिक और उनके परिवार उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं (आदर्श अस्पताल की सुविधाओं) से वंचित हैं। उन्हें ईलाज हेतु उज्जैन, इन्दोर, देवास रेफर किया जाता है।
एसडीएम के माध्यम से आवेदन देकर जिला कलेक्टर से मांग की है कि शीघ्र ही सिविल हास्पीटल को अन्यत्र स्थानान्तरित कर कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय को सौपा जाय।
इस मौके परं भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री व पूर्व कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन सुल्तान सिंह शेखावत, ग्रेसिम श्रमिक संघ के महामंत्री एवं वरिष्ठ श्रमिक नेता जोध सिंह राठौड़, जिला मंत्री करण सिंह शेखावत, राजकुमार सिसोदिया, मोहब्बत सिंह राठौड़, महेश नायर, गिरधारी लाल सोनी, राहुल सिंह नरूका, कीर्ति बना सहित अन्य मौजूद थे।

Comments
Post a Comment