ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का शुभारंभ




भारत सागर न्यूज/देवास। उड़ान स्पोर्ट्स विकास समिति एवं खेल युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन खेल कराते शिविर का  शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। 




इस अवसर पर बच्चों ने चिड़ियों के लिए पानी की व्यवस्था कर पर्यावरण संरक्षण तथा जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का सराहनीय संदेश दिया। समिति के दस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजन को विशेष रूप से उत्सव का रूप दिया गया। 




समिति द्वारा बीते दस वर्षों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी साझा की गई। वक्ताओं ने बताया कि समिति ने निरंतर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया है। 




युवा समन्वयक जावेद पठान ने अपने संबोधन में बच्चों को खेलों के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसरों की जानकारी देते हुए उन्हें अनुशासन, मेहनत और निरंतर अभ्यास के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास में सहायक हैं, 




बल्कि व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही बच्चों के द्वारा इस अवसर पर एक और सराहनीय पहल की गई चिड़ियों के लिए पानी की व्यवस्था। जावेद पठान ने कहा यह हमें प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति हमारी जिम्मेदारी का एहसास कराती है। 




जब हम अपने आसपास छोटे-छोटे जीवों का ध्यान रखते हैं, तभी हम सच्चे अर्थों में संवेदनशील और जागरूक नागरिक बनते हैं। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रेरणादायक उद्बोधन दिए और उन्हें खेलों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रोत्साहित किया।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन