उज्जैन में संदिग्ध गोलीकांड: गैंगवार की आशंका के बीच युवक घायल, पुलिस सभी एंगल से जांच में जुटी

- उज्जैन में गोलीकांड हुआ है जिसमें गैंगवार की आशंका के बीच युवक घायल हुआ है।
- रौनक गुर्जर गैंग से जुड़े अतीक माहुरकार के पैर में गोली लगी है। जिसने जीतू बुंदेला गैंग पर आरोप लगाया है।
- पुलिस बोली – गोली के निशान संदिग्ध, हादसा या साजिश दोनों एंगल से जांच जारी है।




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा ।
उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में देर रात गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। ढांचा बंद क्षेत्र में हुई इस वारदात में अतीक माहुरकार नामक युवक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।




पुलिस के अनुसार अतीक माहुरकार का संबंध रौनक गुर्जर गैंग से बताया जा रहा है। घायल ने प्रारंभिक बयान में जीतू बुंदेला गैंग के सदस्य पर गोली चलाने का आरोप लगाया है।




हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। अधिकारियों के मुताबिक गोली के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट सामान्य फायरिंग जैसे नहीं हैं। एंट्री पॉइंट शरीर के ऊपरी हिस्से में जबकि एग्जिट पॉइंट नीचे की ओर विपरीत दिशा में पाया गया है, जिससे यह मामला एक्सीडेंटल फायरिंग या किसी को फंसाने की साजिश भी हो सकता है।




घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल किसी भी आरोपी को हिरासत में नहीं लिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन