आयुक्त ने राजस्व वसुली की समीक्षा की, कचरा संग्रहण वसुली पर किया फोकस




भारत सागर न्यूज/देवास। निगम सीमा क्षेत्र में स्थित भवन भूमि के संपत्तिकर, जलकर एवं कचरा संग्रहण वसूली को लेकर आयुक्त दलीप कुमार ने बैठक आहूत कर संबंधित नाकेदारों को दिशा निर्देश दिए। आयुक्त ने पूरी राजस्व टीम को उनकी लगन एवं मेहनत से लक्ष्य से अधिक वसूली पर बधाई दी।




करंट डिमांड सुधारने पर फोकस -

आयुक्त ने निरंतर राजस्व वसूली को लेकर सभी नाकेदारों को करंट डिमांड सुधारने पर फोकस करने को कहा। उन्होंने बताया कि जीआईएस सर्वे अनुसार 1200 प्रॉपर्टी ऐसी हैं जिन्हें चिन्हित नहीं किया गया है और न ही उनके खाते खोले गए हैं। इन्हें चिन्हित कर मौके पर नपती करें तथा डिफरेंस वाली प्रॉपर्टी का कुल एरिया निकालकर उनके खाते खुलवाकर राशि जमा करवाएं।




कमजोर वार्डों पर विशेष ध्यान -

जिन वार्डों से वसूली प्रभावित हुई है उन वार्डों पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए सुधार के लिए पूरी मेहनत करने के निर्देश दिए। वसूली का प्रतिशत बढ़ाने के लिए इन कमजोर वार्डों में बकायादाका डीजीवोरों से सतत संपर्क कर वसूली करें। 




वार्ड से राजस्व वसूली का पूरा प्लान बनाएं, टारगेट फिक्स करें तथा वार्डों में प्रॉपर्टी चिन्हित करें। जिन प्रॉपर्टियों की बकाया राशि जमा नहीं हुई है उन पर कुर्की की कार्रवाई प्रस्तावित करने को कहा।

कचरा संग्रहण शुल्क 1 लाख रूपये प्रति माह का लक्ष्य -

वसूली नहीं तो वेतन नहीं -

निर्धारित लक्ष्य अनुरूप कचरा संग्रहण शुल्क में प्रगति नहीं होने पर आयुक्त ने अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने वसूलीकर्ताओं को दिए गए लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं आने पर वेतन रोके जाने की चेतावनी दी।
आयुक्त ने कहा कि माह के 10 दिवस शेष हैं, मेहनत करें। दी गई पीओएस मशीन से कचरा संग्रहण वसूल करें। कचरा संग्रहण शुल्क वसूली के दिए गए लक्ष्य अनुरूप वसूली नहीं करने पर वेतन आहरण नहीं किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन