देवास में महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस की आक्रोश रैली




भारत सागर न्यूज/देवास। जिले में बढ़ती महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस ने अनोखे अंदाज़ में विरोध प्रदर्शन किया युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अक्षय बाली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भैंसों पर रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं रखकर आक्रोश रैली निकाली।




रैली के दौरान दो भैंसों पर तेल की केन, आटे की बोरी, दूध की कैन और गैस सिलेंडर रखे गए, जो बढ़ती कीमतों का प्रतीक थे। यह पदयात्रा विकास नगर चौराहे से शुरू होकर केलादेवी चौराहे तक निकाली गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर महंगाई के खिलाफ आवाज उठाई।




इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस प्रभारी रेणुका गांधी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से दिग्विजय सिंह झाला, अतुल सिंह राजपूत, राहुल व्यास, सूरज चौहान, रोशन लूनिया, राहुल उपाध्याय, मुकुल रॉय, वासु घारू, हिमांशु नागौर, लाखन भाटिया, सचिन बाली, सुजीत बाली, निलेश दावरे, 




शैलेश यादव, आशीष चौहान, पवन शुक्ला, सतीश सोलंकी, हार्दिक व्यास, प्रवीण मालवीय, गोविंद राठौड़, प्रशांत भाऊ, अनिकेत गोस्वामी, अमित अहिरवार सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। 




युवा कांग्रेस ने सरकार पर महंगाई नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए आम जनता को राहत देने की मांग की।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन